France : फ्रांस में एक बारर फिर हमला हुआ है। इस बार फ्रांस के नाइस शहर के एक चर्च में गुरुवार सुबह चाकू से हमला किया गया। शहर के नोट्रे डेम चर्च में ये हमला हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। हमलावर ने एक महिला का गला भी काट दिया। स्थानीय मेयर ने इसे ‘आतंकवादी’ घटना के रूप में वर्णित किया है।
बता दें कि नोट्रे डेम चर्च नाइस शहर के सबसे बड़े चर्च में से एक है। इससे पहले भी इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। हमला तब हुआ जब चर्च में अच्छी खास संख्या में लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। नाइस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिहार : मुंगेर में भारी बवाल, भीड़ ने पुलिस चौकी और एसपी ऑफिस फूंका..DM-SP हटाए गए
इससे पहले पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या पैगंबर का कार्टून दिखाने पर की गई थी। इस घटना के बाद फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का जमकर समर्थन किया।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।