Ground Report News Desk | New Delhi
लॉकडाउन के बीच देश में पहली बार रेल चलाई गई। लॉकडाउन के चलते तेलंगाना में फंसे 1200 मजदूरों को झारखंड पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने शुक्रवार सुबह विशेष ट्रेन चलाई।
यह ट्रेन तेलंगाना से चलकर झारखंड के हटिया तक जाएगी। देखा जाए तो सामान्य तौर पर एक डिब्बे में 72 यात्री सफर कर सकते हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में एक डिब्बे में केवल 54 यात्रियों को ही बैठाया गया है।
इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच हैं। यह ट्रेन आज रात करीब 11 बजे तक झारखंड के हटिया पहुंच जाएगी। तेलंगाना में फंसे झारखंड के ये मजदूर कई दिनों बाद अपने घर लौट रहे हैं।
तेलंगाना से झारखंड के बीच चली इस विशेष रेल के बाद अब अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को अपने राज्य में जाने की मांग तेज़ हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के मजदूर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खासा नाराज़ हैं। उन्होंने मांग की है के जल्द जल्द हमें बिहार लाने की व्यवस्था की जाए।