Christmas 2020 : क्रिसमस फेस्टिवल की सबसे खास चीज क्रिसमस ट्री होता है। इस दिन घर पर क्रिसमस ट्री लाया जाता है और इसे खूब अच्छे से सजाया जाता है। आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने हैं जिससे आप अपने घर पर ही क्रिसमस ट्री बना सकते हैं।
चॉकलेट से सजाएं क्रिसमस ट्री- इस क्रिसमस आप अपने क्रिसमस ट्री में चॉकलेट भी लगा सकते हैं। यह काफी सुंदर लगता है और बच्चों को भी काफी पसंद आएगा।
कलरफुल रिबन- क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप रेड, पिंक जैसे कई कलरफुल रिबन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके क्रिसमस ट्री को अलग हटकर लुक देगा।
ऊन का करें इस्तेमाल– क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप ऊन से बने सांता क्लॉज या कपड़े के बने सांता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सफेद मोजे या धागे क इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कलरफुल पॉम-पॉम से सजाएं क्रिसमस ट्री- आप क्रिसमस ट्री को कलरफुल पॉम-पॉम से सजा सकते हैं। इसके अलावा मार्केट में सजावट को और भी सामान आता है आप उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्को बॉल का इस्तेमाल- अपने क्रिसमस ट्री को खूबसूरत बनाने के लिए आप इसमें डिस्को लाइट्स लगा सकते हैं यह आपके ट्री को पूरा जगमगा देगा।
लगाएं फैमिली फोटोज- क्रिसमस ट्री को और भी सुंदर बनाने के लिए आप इसमें अपनी फैमिली के सभी मेंबर्स के फोटोज लगा सकते हैं. इससे आपके क्रिसमस ट्री को एक नया लुक मिलेगा, और सभी को खूब पसंद भी आएगा।
DDC Election Results: First Win For BJP From Srinagar
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।