भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को लेकर बातचीत अबतक बेनतीजा रही है। इसका नतीजा यह है कि खून जमा देने वाली ठंड में हमारे सैनिक सीमा की रक्षा में तैनात है। चीन भी युद्द के साज़ों सामान के साथ भारत पर हमले की ताक में बैटा है। भारतीय जवान चीन की हर चाल का जवाब बहादुरी से दे रहे हैं। देश का पूरा डिफेंस तंत्र इस समय सीमा पर आंखे गड़ाए बैठा है। आपको बता दें कि अगर भारत और चीन के बीच बातचीत से हल निकल जाता तो दोनों देश की सेनाओं को इस कड़ाके की ठंड में तैनात नहीं होना पड़ता। इस बीच चीनी वैबसाईट ग्लोबल टाईम्स ने चीनी सैनिकों को दिए गए स्पेशल आयरन मैन सूट का वीडियो जारी किया है। आईये एक नज़र डालते हैं भारतीय और चीनी सैनिकों के स्पेषल सूट पर-
चीनी सैनिकों का आयरन मैन वाला सूट
आयरनमैन वाले इन सूट्स का नाम एक्सोस्केलेटन सूट हैं। चीन के सैनिकों ने इन सूट्स को पहनना भी शुरू कर दिया है। इन सूट की मदद से ऊंचाई वाली जगहों पर चीनी सैनिकों को पहले के मुकाबले अधिक फायदा मिलेगा। एक्सोस्केलेटन सूट सैनिकों के कई मिशन में लाभकारी होते हैं। किसी भी सामान की डिलिवरी, पेट्रोलिंग करने और सेंट्री ड्यूटी में ऐसे सूट प्रभावी साबित होंगे। एक्सोस्केलेटन सूट अपने पहनने वाले को अपनी ऊर्जा बचाने और अपने पैरों की रक्षा करने में मदद कर सकता है।
भारत की तैयारी
अधिक उंचाई पर भारतीय सैनिकों के युद्ध लड़ने की क्षमता का मुकाबला पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सकता है। भारत के हिमवीर दुनिया के सबसे दक्ष सैनिक माने जाते हैं। भारतीय जवानों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए भारत ने अमेरिका से 11 हज़ार स्पेशल सूट मंगवाएं है। इसकी मदद से भारतीय सैनिक चीन को मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम होंगे।