रायपुर, 23 अगस्त। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 28 नवंबर को होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं और राज्य की आवाम को संबोंधित किया। सोमवार शाम रायपुर के साइंस कॉलेज में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कर्ज माफी सहित कई बड़ी घोषणाएं की और मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी के भाषण की 5 अहम बातें-
1) राहुल गांधी ने घोषणा करते हुए कहा है कि, अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी महज 10 दिनों के भीतर ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर मोदी सरकार अमीरों के 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर सकती हैं तो कांग्रेसी पार्टी किसानों की कर्ज माफी क्यों नहीं कर सकती।
2) राहुल गांधी ने कहा कि कर्ज माफी किसानों को तोहफा नहीं बल्कि यह किसान भाईयों का हक है। किसान दिन रात खेत में जीतोड़ मेहनत करते हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो केवल कर्ज माफी तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि किसानों के खेत में पानी, बिजली, खाद और बीज के अलावा फसल की कटाई और उसका उचित दाम मिलने तक उसके साथ खड़ी रहेगी।
3) राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया और कहा कि, कहा कि लाल किले पर 15 अगस्त को भाषण देते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था। हाथी मतलब- हिंदुस्तान। ये किसका अपमान कर रहे थे। देश का, गरीबों का, मजदूरों का या किसानों का।
4) राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान राफेल घोटाले की चर्चा करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने 10 दिन पहले अनिल अंबानी की बनाई गई कंपनी को जहाज का कांट्रैक्ट दिला दिया और 526 करोड़ के हवाई जहाज को 1600 करोड़ रुपए में खरीदा।
5) इसके अलावा राहुल गांधी ने मंच से पीएनबी घोटोले का मुद्दा भी जोर-शोर से छालते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी के साथ आरोपी मेहुल चौकसी को भगाने में वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाथ है। अरुण जेटली की बेटी के अकाउंट में मेहुल ने बड़ी रकम ट्रांसफर की थी। माल्या को भगाने में भी वित्तमंत्री का ही हाथ है। राहुल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता के नहीं बल्कि अनिल अंबानी के चौकीदार हैं।