Sharing is Important
Celebrities died in 2020 : दुनिया के लिय साल 2020 काफी भारी पड़ा। अब ये साल गुज़रने की कगार पर है। कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ऐसा लिया की पूरा साल इससे लड़ने में ही गुज़र गया। ये साल देश की फिल्म इंडस्ट्री पर भी भारी पड़ा। एक तरफ तो इंडस्ट्री का काम-धंधा चौपट हो गया तो दूसरी तरफ कई बड़े सितारों ने भी दुनिय को अलविदा कह दिया। इरफान खान- ऋषि कपूर से लेकर सुशांत सिंह राजपूत कई बड़े सितारे 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए ।
Celebrities died in 2020 : वो 5 हस्तियों जिन्होंने दुनिया को कहा अलविदा
इरफ़ान खान
- अपने अभिनय के दम पर दुनियाभर में नाम कमाने वाले बॉलीवु़ड के मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान का 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। इरफ़ान काफी लंबे वक़्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। साल 2018 में ही उन्होंने दुनिया को कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। इरफ़ान खान ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
सुशांत सिंह राजपूत
- सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया गया था कि सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके यूं सुसाइड करने से हर कोई सदमे में था।
ऋषि कपूर
- दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और उसके बाद वो दुनिया छोड़ कर चले गए।
बासु चटर्जी
- दिग्गज फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर बासु चटर्जी का 4 जून को निधन हुआ। उन्होंने मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने छोटी सी बात, रजनीगंधा, बातों बातों में, एक रुका हुआ फैसला और चमेली की शादी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
जगदीप
- बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप जुलाई महीने में इस दुनिया से अलविदा कह गए। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। वो 81 साल के थे। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफ़री था। जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
25 साल में 54 ट्रांसफ़र: जानिए कौन हैं निडरता से सरकार से सवाल करने वाले रि. IAS Surya
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।