आर्या राजेंद्रन (Arya Rajendran) देश की सबसे युवा मेयर (youngest Mayor of India) बनने जा रही हैं। केरल की तिरुवनंतपुरम शहर के मेयर का पद वो संभालेंगी। बीएससी मैथ्स में दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही आर्या के लिए यह किसी सपने से कम नहीं हैं। आईये जानते हैं आर्या के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-
आर्या राजेंद्रन कैसे पहुंची शिखर पर
आर्या देश की सबसे युवा मेयर बनने जा रही हैं। उनके पिता इलेक्ट्रीशियन हैं। उनका पूरा परिवार बरसों से कम्यूनिस्ट पार्टी का सदस्य रहा है। हाल ही में तिरुवनंतपुरम में निकाय चुनावों में एलडीएफ गठबंधन को 100 में से 51 सीटें हासिल हुई। जिसके बाद कम्यूनिस्ट पार्टी के ओर से आर्या राजेंद्रन को मेयर का पद ऑफर किया गया है।
कक्षा 5 से ही आर्या सीपीएम के साथ जुड़ गई थी। हाल ही में हुए चुनाव में पार्टी द्वारा मेयर पद के लिए चुनी गई दो महिला नेता चुनाव हार गई। इसके बाद आर्या को यह पद मिला है। आपको बता दें की तिरुवनंतपुरम में इस बार के चुनाव में महिला के लिए मेयर का पद आरक्षित किया गया है।
आर्या बहुत ही सामान्य परिवार की बेटी हैं। उनके पिता इलेक्ट्रीशियन हैं तो मां एलआईसी एजेंट। वो अपने परिवार के साथ किराये के घर में रहती हैं। आर्या को राजनीति में बहुत दिलचस्पी है साथ ही वो अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। उनका परिवार उनके फैसले में हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है।
तो यह थी आर्या की कहानी, उनका मेयर बनना इसलिए संभव हो पाया क्योंकि एक राजनीतिक पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। केरलम में निकाय चुनाव में 50 फीसदी पद महिलाओं के आरक्षित होते हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में आगे लाना है।
Ground Report के साथ फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी राय हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।