मध्य प्रदेश में नगर पालिका चुनाव में कुछ परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली बार यहां चुनाव लड़ा। ओवैसी ने नगर पालिका चुनाव में खरगोन से एक हिंदू महिला को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। नगर पालिका का चुनाव के परिणाम ने सबको चौंका दिया। वार्ड नंबर- 2 से पार्टी की हिंदू महिला कैंडिडेट अरुणा उपाध्याय ने जीत दर्ज कर ली। खरगौन में ओवैसी का पार्टी तीन सीट जातने में कामयाब रही।
अरुणा श्यामलाल उपाध्याय ने जीत के बाद मीडिया से बता करते हुए बताया कि वह ओवैसी के काफी प्रभावित हैं। क्योंकि ओवैसी खुलकर संविधान और देश में कानून और समानता की बात करते हैं। मैं उनकी इसी बात से बहुत प्रभावित हूं। इस कारण ही मैं उनकी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी। अरुणा आगे कहती है कि चुनाव लड़ने के लिय उनके पति श्यामलाल ने प्रेरित किया था।
अरुणा उपाध्याय मध्य प्रदेश के खगगोन ज़िले के वार्ड – 2 से चुनावी मैदान में उतरी थीं। इस वार्ड में उनके जीतने का प्रमुख कारण रहा यहां की आबादी। वार्ड 2 में 70 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या है। अरुणा के सामने कांग्रेस की शिल्पा सोनी, भाजपा की सुनीता गांगले चुनाव लड़ रहीं थीं। अरुणा ने महज़ 31 मतों से जीत हासिल की। अरुणा को 643 वोट मिले। वहीं, भाजपा की सुनीता को 612 वोट मिले तो कांग्रेस की उम्मीदवार को 458 मत प्राप्त हुए।
आपको बता दें कि खरगोन नगरपालिका चुनाव के 33 वार्डों के नतीजे आज गए हैं। 19 सीटें भाजपा मिली। वहीं, कांग्रेस 4 सीटों पर सिमट कर रह गई। 7 निर्दलीय जीते। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को चौंकाने वाली जीत मिली है। यहां उनके तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उसमें एक हिंदू उम्मीदवार भी शामिल है।
You can connect with Ground Report on Facebook, Twitter, Koo App, Instagram, and Whatsapp and Subscribe to our YouTube channel. For suggestions and writeups mail us at GReport2018@gmail.com