Arnab Goswami Arrested : महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल क्राइम ब्रांच उन्हें अपने ऑफिस लेकर गई है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अर्नब ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने सुबह घर में घुसकर उनके साथ हाथापाई की है। रिपब्लिक टीवी चैनल ने वीडियो क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस गोस्वामी के घर के अंदर घुसती दिख रही है और झड़प भी हो रही है। फिलहाल, इस खबर के साथ ही हैशटैग #ArnabGoswami Arnab Goswami Arrested ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।
अर्णब की गिरफ़्तारी पर किसने क्या कहा
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को इमरजेंसी बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, महाराष्ट्र में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर प्रहार है। यह हमें इमरजेंसी की याद दिलाते हैं। मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूँ।
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने और विरोध के स्वर का दमन करने की अधिनायकवादी प्रवृत्ति का प्रतीक है।कांग्रेस को आपातकाल समेत अनेक उदाहरणों का ध्यान करना चाहिए कि प्रेस का दमन करने वाली सरकारों का हश्र बुरा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, वरिष्ठ पत्रकार श्री अर्नब गोस्वामी जी की गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। देश में इमरजेंसी थोपने व सच्चाई का सामना करने से हमेशा मुंह छुपाने वाली कांग्रेस पुनः प्रजातंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को स्वतंत्र रूप से कार्य करने से रोकने का कुत्सित प्रयास है।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाष्ट्र की उद्धव सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, महाराष्ट्र सरकार ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध बर्बर कार्रवाई कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का पाप किया है। लोकतंत्र को कुचलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंदने के कांग्रेस और महाराष्ट्र सरकार के इस कदम की मैं कड़ी निंदा करता हूं।
वहीं मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायन ने ट्वीट कर कहा, एक इंटेरीर डिज़ाइनर के सुसाइड नोट में अर्णव गोस्वामी का नाम है। भाजपा की नींद क्यों हराम है?? बता दें कि मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। अर्नब पर दो लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
वहीं केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी निंदनीय है यह नैतिक रूप से अनुचित और चिंताजनक है। हमने 1975 में आपातकाल का विरोध करते हुए प्रेस की आजादी की लड़ाई लड़ी थी।
वहीं, जाने-माने कॉमेडियन कुणान कामरा ने अर्णब की गिरफ्तारी पर तंज़ करते हुए लिखा, हमारे घर पे कोई ख़ाकी वर्दी में आएगा अरेस्ट करने तो हम लोग दरवाज़ा खोल के पहले पानी पूछंगे।
संबित पात्रा ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस, शिवसेना के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही है :
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनवय नायक की पत्नी अर्नब गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। वे कह रही हैं कि मेरे पति ने रिपब्लिक टीवी का स्टोडिया तैयार किया था। इस दौरान 9 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी लेकिन हमें कुछ भी नहीं मिला। उल्टा मेरे पति का मोबाइल और लैपटॉप रख लिया। उसमें काम के सारे सबूत हैं। हम आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। हमें हमारे ही काम के पैसे नहीं मिल रहे थे। अर्नब और अन्य लोगों ने मेरे पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
महाराष्ट्र पुलिस ने Arnab Goswami को किस मामले में किया है गिरफ्तार, पहले वो जान लीजिए
You can connect with Ground Report on Facebook, Twitter and Whatsapp, and mail us at GReport2018@gmail.com to send us your suggestions and writeups