Arnab Goswami Arrest : महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी (Arnab Goswami) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल क्राइम ब्रांच उन्हें अपने ऑफिस लेकर गई है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अर्नब ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने सुबह घर में घुसकर उनके साथ हाथापाई की है। रिपब्लिक टीवी चैनल ने वीडियो क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस गोस्वामी के घर के अंदर घुसती दिख रही है और झड़प भी हो रही है। फिलहाल, इस खबर के साथ ही हैशटैग #ArnabGoswami ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।
Arnab Goswami’s arrest: Union ministers condemned, Shiv Sena cleans up
इस मामले में Arnab Goswami किए गए गिरफ्तार
रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रिपब्लिक न्यूज चैनल का दावा है कि अर्नब को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है। पुलिस महानिरीक्षक (कोंकण रेंज) संजय मोहिते ने पुष्टि की कि अर्नब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरणों देने से इनकार कर दिया। अर्नब को अलीबाग पुलिस स्टेशन ला गया है और कुछ देर में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
जावड़ेकर ने की गिरफ्तारी की निंदा
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमले की निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव का तरीका नहीं है। यह हमें आपातकाल के उन दिनों की याद दिलाता है जब प्रेस के साथ इस तरह से व्यवहार किया गया था।’
Arnab Goswami Arrest: अर्नब गोस्वामी हुए गिरफ़्तार, सोशल मीडिया पर भारी बवाल
You can connect with Ground Report on Facebook, Twitter and Whatsapp, and mail us at GReport2018@gmail.com to send us your suggestions and writeups